अगर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की एक बात मान लें तो वे जेल जाने से बच जाएंगी। सपना चौधरी ने अपने खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सपना और शिकायतकर्ता सतपाल तंवर को परस्पर समझौता करने की सलाह देते हुए बुधवार को दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश होने को कहा है। सपना ने गुड़गांव की जिला अदालत द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका खारिज किए जाने के बाद हाईकोर्ट की शरण ली है।