फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हरियाणवी डांसर को धमकी, युवक बोला- स्टेज पर आई तो दुष्कर्म कर दूंगा

Thu, 04 Jan 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणवी गायिका को मोबाइल पर मिली दुष्कर्म की धमकी - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक की रहने वाले एक हरियाणवी सिंगर व डांसर को उसके मोबाइल पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी मिली है। आरोपी ने गायिका को स्टेज पर न आने की भी धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में अनाज मंडी पुलिस चौकी में हिसार की महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई हैं। पुलिस को दी शिकायत में गायिका ने बताया कि वह 31 दिसंबर को घर पर थी। इसी बीच रात करीब सवा नौ बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने बताया कि वह बहादुरगढ़ का रहने वाला है लेकिन उसने खुद का नाम नहीं बताया।

इसके बाद आरोपी ने गायिका के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यदि घर से बाहर आई तो दुष्कर्म कर देगा। आरोपी यही नहीं रुका उसने गायिका को धमकी दी कि यदि कोई भी स्टेज शो किया तो कपड़े फाड़कर अश्लील फोटो बना लेगा और उसको इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।
विज्ञापन


पूरा मामला सामने आने के बाद गायिका पुलिस के पास गई। गायिका का आरोप है कि उसे हिसार की रहने वाली एक गायिका के कहने पर धमकी दी जा रही है। उसने आरोपी युवक के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। गायिका का कहना है कि आरोपी कई महीनों से फोन करके उसे परेशान कर रहा है। मामले में अनाज मंडी चौकी प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें