फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID की लड़ाई में डॉक्टरों की भर्ती में रोड़ा, अस्पतालों की सुरक्षा के लिए भर्ती होंगे 1652 होमगार्ड

Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

हरियाणा में सीआईडी को लेकर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज के बीच छिड़ी जंग के बीच डॉक्टरों की भर्ती में रोड़ा अटक गया है। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से चलाई गई फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय से रोक दी गई है। अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस कार्रवाई को सीआईडी के लिए छिड़ी जंग से जोड़ कर देख रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, भर्ती संबंधी फाइल यह कह कर रोक दी गई है कि यह भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी। जबकि डॉक्टरों की भर्ती के लिए पूर्व की सरकारों ने भी अलग ही मानक बनाए थे। यह रोड़ा तब अटका है। जबकि विभाग की ओर से डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है और आवेदनकर्ताओें के आवेदन भी तैयार हैं। 

सरकार की ओर से पिछले सप्ताह इस बावत प्रेस नोट भी जारी किया गया था। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 457 नियमित चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन वॉक इन इंटरव्यू की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

चिकित्सकों के इंटरव्यू के लिए सभी कार्य दिवस के दौरान स्वास्थ्य भवन सेक्टर 6 पंचकूला में 11 बजे का समय रखा गया था। विभाग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी भी दी गई थी। उम्मीदवारों को अलग से कॉल लेटर नहीं भेजे जाने थे। इसलिए आवेदकों को नियमित आधार पर वेबसाइट देखने के लिए कहा गया था।

विभाग के मुताबिक नियमित आधार पर भरे जाने वाले इन चिकित्सको के पदों के लिए आरक्षण का प्रावधान है। सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं।

मुझे पता चला है कि फाइल यह कह कर रोकी गई है कि स्टाफ सलेक्शन कमीशन के माध्यम से भर्ती की जाएगी। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के चलते यह भर्ती प्रक्रिया चालू की गई थी। मैं खुद हैरान हूं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

साल 2015 में हरियाणा में 561 डॉक्टरों की भर्ती के लिए पद विज्ञापित हुए थे। 389 को नियुक्ति पत्र मिला था। जिसमें से 247 एमबीबीएस और 61 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने ज्वाइन किया था। इसी तरह साल 2017 में 662 पद विज्ञापित हुए थे। जिसमें 554 को नियुक्ति पत्र मिला था। बाद में 166 स्पेशलिस्ट और 374 एमबीबीएस डॉक्टरों ने ज्वाइन किया था। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में 3310 डॉक्टरों के विज्ञापित पद हैं। जिसमें से 2048 पद भरे हैं और 1262 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा के लिए भर्ती होंगे 1652 होमगार्ड

हरियाणा में स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा को लेकर सरकार संजीदा है। इसी कड़ी में सरकार अब सोलह सौ से अधिक होमगार्डों की नियुक्ति करेगी। जिन्हें सरकारी स्वस्थ्य संस्थानों की सिक्योरिटी में लगाया जाएगा। भर्ती आउटसोर्सिंग पर होगी। इसकी भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों के लिए आउटसोर्सिंग आधार पर कुल 1652 होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी।  

विज ने बताया कि इन सभी होमगार्ड को सभी जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबाला जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 92 होमगार्ड तथा भिवानी में 120 होमगार्ड, चरखी दादरी में 44 होमगार्ड, फरीदाबाद में 60, फतेहाबाद में 66, गुरुग्राम में 104 होमगार्ड, हिसार में 137 होमगार्ड लगाए जाएंगे। 

इसी प्रकार झज्जर के स्वास्थ्य केंद्रों में 100 होमगार्ड, जींद के स्वास्थ्य केंद्रों में 98 होमगार्ड, कैथल के स्वास्थ्य केन्द्रों में 68, करनाल में 87, कुरुक्षेत्र में 48, नूंह में 43, नारनौल में 62, पलवल में 52, पंचकूला में 51, पानीपत में 56, रेवाड़ी 52, रोहतक में 65, सिरसा में 87, सोनीपत में 94 तथा यमुनानगर में 66 होमगार्ड लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें