फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: प्रदेश में बदला मौसम, तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट, जानिए आगे का पूर्वानुमान

Sun, 10 Sep 2023 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अगले चार दिन बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। 15 के बाद फिर मौसम बदल सकता है। प्रदेश में मानसून की बारिश भी कम हो रही है।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एक सितंबर से गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। कुछ जिलों में छिटपुट बारिश से दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कुछ जिलों में मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों में अधिक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। अगले चार दिन बारिश के आसार भी नहीं हैं।

विज्ञापन


15 सितंबर के बाद फिर से बारिश के आसार बन सकते हैं। हरियाणा में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में पिछले नौ दिन से तापमान 39 डिग्री तक बना हुआ था, जो घटकर 36.2 डिग्री पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट मेवात में 5.4 डिग्री की दर्ज की गई। करनाल के तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट आई। शनिवार को करनाल का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन


उधर, मानसून सीजन की बारिश सामान्य से दो फीसदी कम हो गई है। दस सितंबर तक हरियाणा के अधिकतर जिले सूखे रहे हैं। पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक और सोनीपत में छिटपुट बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें