फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी-दो दिन रहेगी भीषण ठंड

Fri, 29 Dec 2023 08:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में आने वाले दो दिन कोल्ड डे रहेंगे। कोल्ड डे में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक कम हो जाता है। अगले चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में घने कोहरे का प्रकोप जारी है। हालांकि शनिवार को आंशिक राहत मिलने के आसार हैं। 30 दिसंबर को कुछ ही स्थानों पर घना कोहरा छाएगा। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते कहा कि अगले दो दिन राज्य के अधिकतर शहरों में शीत दिन (कोल्ड दिन) रहने की संभावना है। यानी बेहद ठंड रिकॉर्ड की जाएगी।
विज्ञापन


शीत दिन की स्थिति में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक कम हो जाता है। गुरुवार को भी हरियाणा के अंबाला, रोहतक और करनाल में शीत दिन की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अंबाला के अधिकतम तापमान में 8.3 डिग्री, करनाल में 10.4, पानीपत में 5.6, यमुनानगर में 9.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 29 दिसंबर के लिए सभी शहरों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को भी लगभग सभी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, 30 को ऑरेंज और 31 व एक जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। अगले दो दिन शीत दिन की स्थिति रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना रहा तापमान
शहर      अधिकतम     न्यूनतम

अंबाला     12.7             8.5
हिसार      18.4             9.1
करनाल    10.9             7.8
रोहतक     14.2             10.2
भिवानी     20.7             7.1
फतेहाबाद 13.7             9.1
झज्जर       14.0             9.0
कुरुक्षेत्र     12.8             9.6
यमुनानगर 12.6             8.9
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें