फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः हरियाणा में आज रात से बदल जाएगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार, बढ़ रहा है तापमान

Fri, 20 Mar 2020 02:19 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दो दिन बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वैसे बीते चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। वीरवार को नारनौल में अधिकतम तापमान बढ़कर 33.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि हिसार में यह तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिनों तक बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। सुबह से मौसम साफ रहा। दिन के समय धूप भी तेज रही। इस वजह से दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। लोग दिन के समय ठंडे पेय पदार्थों पीते नजर आए।

हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 मार्च की रात से मौसम में बदलाव होगा। 21 और 22 मार्च को भी बीच-बीच में आंशिक बादल और हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों में दिन के तापमान में सात डिग्री की वृद्धि

हिसार में पिछले चार दिन में दिन के तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। उधर, नारनौल में दिन का तापमान इतना बढ़ा कि सामान्य से एक डिग्री ऊपर पहुंच गया।

इस माह में तीन बार आ चुके हैं पश्चिमी विक्षोभ
इससे पहले इस माह में तीन बार पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। इनके असर से हिसार में इस माह में अब तक 73.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अंबाला 28.1
भिवानी 28.3
हिसार 29.3
करनाल 27.0
नारनौल 33.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें