फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बिजली कंपनियों का घाटा 30.15 प्रतिशत से घटकर 11.85 प्रतिशत हुआ, सीएम ने बताई बड़ी उपलब्धि

Fri, 24 Feb 2023 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

हरियाणा में बिजली कंपनियों का घाटा 30.15 प्रतिशत से घटकर 11.85 प्रतिशत हुआ है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के बिजली सुधारों की कड़ी में एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
हरियाणा बजट सत्र। - फोटो : @cmohry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित किया है जिसके चलते बिजली कंपनियों को भुगतान सुनिश्चित हुआ है जिसके चलते बिजली कंपनियां लाभ की स्थिति में आ गई है।उन्होंने कहा कि बिजली विकास की धुरी है और बिजली की बचत ही उसका उत्पादन है।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रख सरकार ने बिजली सुधारों की मुहिम चलाई जिसके आज आशानुकूल परिणाम मिल रहे हैं। आज बिजली कंपनियों का तकनीकी एंव वाणिज्यिक घाटा जो वर्ष 2014 में 30.15 प्रतिशत था अब घटकर 11.85 प्रतिशत तक रह गया है।

584करोड़ रुपये की लागत से यमुनानगर में नया प्लांट लगाया जाएगा
उन्होंने कहा कि नलकूप के लिए जिन किसानों ने आवेदन किए हैं उन्हें जल्द ही कनेक्शन जारी किए जाएगें। इसके अलावा जिन गांवों में भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है, वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा पीएम-कुसुम के तहत सौर ऊर्जा आधारित कृषि नलकूप दिए जाएंगें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सौर उर्जा के प्रोत्साहन के लिए 70,000 सौर पंपों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा गौशालाओं, गुरुकुलों, कामकाजी महिला हॉस्टल, अनाथालयों, विशेष बच्चों के लिए स्कूलों,वृद्धाश्रमों, बाल गृहों, नारी निकेतनों, धर्मार्थ संस्थानों जैसे सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संचालित सामाजिक और सामुदायिक संस्थानों में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप (जी.सी.आर.टी.) सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए एक नई योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें