फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस : पर्यटन स्थल मोरनी किया जाएगा और विकसित, इसराना में बनेगा नया बस अड्डा

Thu, 05 Nov 2020 09:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार पर्यटन स्थल मोरनी को और विकसित करेगी। सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के बाद जैसे ही अनलॉक शुरू हुआ तो सबसे ज्यादा पर्यटक मोरनी ही पहुंचे। यहां पर्यटकों की संख्या पहले की अपेक्षाकृत काफी अधिक रही। यहां पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने इस पर्यटन स्थल को और विकसित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सदन में शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने कहा कि मोरनी इलाके को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर्यटकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा मोरनी माउंटेन क्वैल नामक एक सुव्यवस्थित पर्यटन परिसर विकसित किया गया है, जिसमें अतिथि कक्ष, रेस्तरां, लॉबी, सिट आउट टेरेस, सम्मेलन कक्ष इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

यह मोरनी की पहाड़ियों में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि मोरनी में पर्यटन विभाग द्वारा टिक्कर ताल पर्यटन भवन को भी विकसित किया गया है, जिसमें कमरे, कैफेटेरिया, भोजन कक्ष, कैम्पपिंग साइट, व्यूइंग डैक इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग में जारी है आरक्षण का प्रावधान

हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत रखे जाने वाले कर्मचारियों में भी आरक्षण का प्रावधान है और इसका पालन भी किया जाता है। एक सवाल के जवाब में हरियाणा के अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक आउटसोर्सिंग पॉलिसी तैयार की गई है और इस आउटसोर्सिंग पॉलिसी के पार्ट - वन व टू के अंतर्गत भर्तियों के समय आरक्षण के प्रावधान की परिपालना की जाती है। 

उन्होंने बताया कि इस आउटसोर्सिंग पॉलिसी की निरंतरता में मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार के द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार समय-समय पर समीक्षा की जाती है। जिसमें आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट -वन व टू के अंतर्गत अनुबंध के आधार पर की जाने वाली भर्तियों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

इसराना में नया बस अड्डा बनाया जाएगा
सदन को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि फ्लाई ओवर के निर्माण के कारण पानीपत के इसराना में बस अड्ड अप्रभावी हो गया है। इसलिए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए भूमि की उपलब्धता के अनुसार मौजूदा बस अड्ड के स्थान पर जहां फ्लाई ओवर शुरु होता है या खत्म होता है वहां नया बस अड्डा बनाया जाएगा। 

नए बस अड्डे पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिला पानीपत में गांव मडलौडा में बस अड्डे की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मडलौडा में एक बस क्यू शेल्टर है। उन्होंने कहा कि समय गुजरने के साथ गांव का धीरे-धीरे विस्तार हुआ है और वहां बस अड्डे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मडलौडा में राज्य सरकार द्वारा एक नया बस अड्डा बनवाया जाएगा, बशर्ते कि ग्राम पंचायत उसके लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें