फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम्स में हरियाणा का दबदबा: 39 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर, वेटलिफ्टिंग में पहला गोल्ड भी आया

Sun, 02 Oct 2022 07:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन गुजरात के छह शहरों-अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है। 28 भारतीय राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के लगभग 7,000 एथलीट 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा का दबदबा बरकरार है। नेशनल गेम्स में हरियाणा 18 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में लगातार शीर्ष पर बना है। दो अक्टूबर शाम तक हरियाणा के खाते में 18 स्वर्ण, 12 रजत और नौ कांस्य पदक समेत कुल 39 पदक आए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार नेशनल गेम्स पर नजर बनाए हुए हैं और विजेताओं व प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इन नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगे चलकर निश्चित तौर पर ओलंपिक खेलों में भी भारत के लिए पदक लाने का काम करेंगे। रविवार को वेटलिफ्टिंग के मुकाबले में हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक मिला। 81 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक लाठर ने 170 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में सर्वाधिक नौ स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार, शूटिंग में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक, नेट बॉल में दो स्वर्ण, एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक, रग्बी में एक स्वर्ण पदक, साइकिलिंग में एक स्वर्ण और दो रजत पदक, वेटलिफ्टिंग में एक स्वर्ण पदक, कबड्डी में दो कांस्य पदक और टेबल टेनिस में एक रजत पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन गुजरात के छह शहरों-अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है। 28 भारतीय राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के लगभग 7,000 एथलीट 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 

फेंसिंग में हरियाणा की बेटियों ने गोल्ड और सिल्वर पदक पर किया कब्जा
नेशनल गेम्स में बेटों के साथ-साथ हरियाणा की बेटियां भी अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। फेंसिंग ईपी इंडिविजुअल एवेंट में हरियाणा की बेटियां तनिक्षा खत्री ने गोल्ड और प्राची लोहान ने सिल्वर पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया। इसके अलावा, 10 मीटर पिस्टल में शिवा नरवाल ने रजत पदक जीत। 

हरियाणा की लड़कियों की टीम ने डबल स्कल रोइंग में भी रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, हरियाणा के लड़कों की टीम ने भी फॉइल फेंसिंग खेल में रजत पदक जीतकर हरियाणा के पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़ दिया। परस्यूट ट्रैक साइकिलिंग इवेंट में लड़कियों की टीम ने भी रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें