फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एसएससी परीक्षा फर्जीवाड़ा रोकने को उठाया गया बड़ा कदम, भर्ती होंगे 10 हजार कर्मी

Tue, 18 Feb 2020 10:52 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं संबंधी विवादों और फर्जीवाड़ों से बचने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब अभ्यर्थियों के चेहरे भी स्कैन किए जाएंगे। 24 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक उत्तर हरियाणा व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों में भरे जाने वाले 172 पदों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों का प्रवेश चेहरे का बायोमीट्रिक यानि फेशियल बायोमीट्रिक, अंगूठे के निशान का बायोमीट्रिक, क्यू आर कोड स्कैनिंग, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के बाद ही होगा। चेहरा स्कैन कराने के पीछे उद्देश्य ये है कि साक्षात्कार व नियुक्ति के समय भी पात्र अभ्यर्थी की पहचान की जा सके।

अगर परीक्षा के समय व नियुक्ति के समय स्कैनिंग में अलग-अलग चेहरा आता है तो अभ्यर्थी के खिलाफ आपराधिक केस तो दर्ज होगा ही उसका चयन भी रद्द कर दिया जाएगा। चेहरे की स्कैनिंग कराने के निर्णय से परीक्षाओं में अभ्यर्थी की जगह किसी दूसरे को बैठाने के मामले पर भी रोक लगेगी। इससे परीक्षाएं पास कराने के नाम पर सक्रिय गिरोहों पर भी नकेल कसने की तैयारी है। बीते वर्षों में इस तरह के कई मामले पकड़े भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मार्च अंत तक दस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे, उसके बाद ही अभ्यर्थियों के चेहरे भी स्कैन कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग का लक्ष्य मार्च अंत तक दस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर युवाओं को रोजगार देने का है। आयोग ने हाल ही में ग्राम सचिव, पटवारी, कैनाल पटवारी, नायब तहसीलदार, पुलिस भर्ती, पीजीटी इत्यादि पदों के लिए दोबारा विज्ञापन जारी किया है। इनके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

इन कारणों से भी रद्द होगी अभ्यर्थियों की परीक्षा
. परीक्षा केंद्र के भीतर शोर-शराबा करने पर
. किसी और के स्थान पर परीक्षा देने के कारण
. दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा में खलल डालने के लिए उकसाने पर
. दुर्व्यवहार करने या परीक्षा बाधित करने के कारण
. कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुंचाने पर
. केल्कुलेटर, मोबाइल फोन, माइक्रोफोन, वायरलेस डिवाइस इत्यादि ले जाने पर 
विज्ञापन

इन पदों के लिए आवदेनों की छंटनी के बाद तय होगी परीक्षा तिथि

नायब तहसीलदार चुनाव 6 पद, चुनाव कानूनगो 21 पद, वर्क सुपरवाइजर 117 पद, ऑटो डीजल मैकेनिक 39 पद, कारपेंटर 33 पद, पेंटर 27 पद, मेसन 23 पद, चार्जमैन 10 पद, इलेक्ट्रिशियन 115 पद, टीजीटी पंजाबी 176 पद, टर्नर इंस्पेक्टर 93 पद, सहायक बीज उत्पादन अधिकारी 31 पद, इंस्पेक्टर 32 पद, फिटर 39 पद, फिटर इंस्पेक्टर 144 पद, फार्मासिस्ट 25 पद, लैबारेट्री टेकिभनशियन 28 पद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें