फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः फिजिकल सत्यापन में सही पाए गए जेबीटी शिक्षकों को ही मिलेगी नियुक्ति, फायदा उठाएं

Wed, 19 Jun 2019 09:42 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
HSSC
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के फिजिकल सत्यापन में सही पाए गए नवचयनित जेबीटी शिक्षकों को ही अब स्कूलों में ज्वाइनिंग मिलेगी। फारेंसिक लैब मधुबन की ओर से अयोग्य ठहराए गए जेबीटी का हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने दोबारा से सत्यापन कराया है। सत्यापन संबंधी फाइल अभी आयोग में ही है, जिसे बुधवार शाम तक शिक्षा निदेशालय में पहुंचाने का आश्वासन चेयरमैन बीबी भारती ने सरकार को दिया है।
विज्ञापन


बीते मार्च में ही जेबीटी के फिजिकल सत्यापन का कार्य पूरा हो गया था, लेकिन उसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते इनकी ज्वाइनिंग संबंधी निर्णय सरकार नहीं ले पाई। अब इन नवचयनित जेबीटी की नियुक्ति को लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं। मंगलवार को यहां जेबीटी शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सीएम के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव से मुलाकात की।

यादव ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास से प्रतिनिधिमंडल की बातचीत कराई। दास ने कहा कि 141 जेबीटी का सत्यापन हुआ है, फाइल आने के बाद ही यह पता चलेगा कि कितनों के अंगूठे  के निशान सही पाए गए हैं। सत्यापन में सही पाए गए शिक्षकों की ही ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची में शामिल जेबीटी को भी मिलेगी नियुक्ति

एसीएस पीके दास ने कहा कि प्रतीक्षा सूची में शामिल जेबीटी को भी स्कूल शिक्षा विभाग ज्वाइनिंग देने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जितने खाली पद होंगे, उतने ही चयनित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो जल्दी इस प्रक्रिया को अंजाम दे दिया जाएगा।

जवाहर यादव से बुधवार को फिर होगी बैठक : शर्मा
हरियाणा पात्र अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे जवाहर यादव से जेबीटी शिक्षकों की दोबारा बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। शर्मा ने कहा कि किसी भी पात्र शिक्षक को ज्वाइनिंग से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें