फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं को भेजेगा विदेश, ठगों से बचाने के लिए उठाया कदम

Wed, 12 Jul 2023 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कई फर्जी एजेंटों का शिकार होकर युवाओं व उनके परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। फरवरी माह में ही कैथल जिले के एक युवा को डोंकी के माध्यम से अमेरिका जाते समय गोली मार दी गई। उसका शव तीन माह बाद जुलाई में किसी तरह भारत वापस लाया जा सका है।
विज्ञापन
हरियाणा कौशल रोजगार निगम अब युवाओं को भेजेगा विदेश। - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के युवाओं को अब डोंकी के माध्यम से विदेश जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सरकार का हरियाणा कौशल रोजगार निगम अब युवाओं को विदेश भेजेगा। इसके लिए निगम ने बतौर एजेंसी भी पंजीकरण करवा दिया है। 
विज्ञापन


निगम जल्द ही विदेशों में संपर्क कर वहां की जरूरत अनुसार युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलवाएगा। हरियाणा में हर रोज दलालों के माध्यम से ठगी का शिकार हो रहे युवाओं को ठगी से बचाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Punjab: फरीदकोट के कोटकपूरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, एक लड़की घायल
विज्ञापन


इस समय हरियाणा में युवाओं में विदेश जाने का क्रेज बना हुआ है। पिछले दो साल से तो जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक या फिर दक्षिण हरियाणा के जिले, सभी जगह से युवा विदेश जा रहे हैं। जो युवा पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जा पा रहे, वे डोंकी के माध्यम से या फिर एजेंटों द्वारा दिखाए जाने वाले विभिन्न मार्गों से विदेश जाकर रोजगार की तलाश कर रहे हैं।

जमीन बेचकर विदेश जा रहे युवा
कई गांव व क्षेत्र ऐसे हैं, जहां किसी समय में एक एकड़ भी जमीन बिकाऊ नहीं थी, आज जींद व कैथल के बीच में बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां सैकड़ों एकड़ जमीन बिकाऊ है। कई गांवों में युवा अपने हिस्से की जमीन बेचकर लाखों रुपये खर्च कर विदेश जा चुके हैं। युवाओं की विदेश जाने की इसी चाह का फायदा एजेंट उठा रहे हैं।

हर रोज सैकड़ों युवा हो रहे हैं ठगी का शिकार
कई फर्जी एजेंटों का शिकार होकर युवाओं व उनके परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। फरवरी माह में ही कैथल जिले के एक युवा को डोंकी के माध्यम से अमेरिका जाते समय गोली मार दी गई। उसका शव तीन माह बाद जुलाई में किसी तरह भारत वापस लाया जा सका है। इसके अलावा बहुत से ऐसे भी मामले सामने आए हैं कि युवाओं को जिस देश में भेजने के नाम पर युवाओं से पैसे लिए जाते हैं, उस देश में भेजने के बजाय किसी दूसरे देश में ही उन्हें भेजा जा रहा है। जहां कई बार तो युवा जेल काटकर किसी तरह वापस लौटते हैं।
विज्ञापन


निगम का बतौर एजेंसी पंजीकरण करवाया जा रहा है। एजेंसी के तौर पर एचकेआरएन विदेशों में रोजगार प्रदाता संस्थानों से युवाओं की मुलाकात करवाएगा। संस्थान के सहमत होने पर युवा सही तरीके से विदेश में जाकर रोजगार हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा भी कई अन्य बातों पर विचार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार मुहैया करवाया जा सके। - केएम पांडुरंग, सीईओ, हरियाणा कौशल रोजगार निगम।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें