फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IED मामला: हरियाणा SIT ने पंजाब पुलिस से साधा संपर्क, शाहाबाद केस से जुड़ सकते हैं तार

Thu, 11 Aug 2022 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जांच एजेंसियों ने पंजाब में कई स्थानों पर मिले टिफिन बमों का मामला भी नए सिरे से खंगालना शुरू कर दिया है। इसका मुख्य कारण यह है कि बरामद हुए सभी टिफिन बम पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में खेतों में फेंके गए थे।
विज्ञापन
तरनतारन में मिला विस्फोटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बीते साल विभिन्न स्थानों पर टिफिन बम मिलने और दो दिन पहले तरनतारन में तीन अपराधियों से आईईडी व हैंड ग्रेनेड मिलने से पाकिस्तान की साजिश बेनकाब हो गई है। जांच में जुटी एजेंसियों के सामने जिस तरह कड़ियां जुड़ रही हैं, उसे देखते हुए अब हरियाणा एसआईटी ने भी पंजाब पुलिस से संपर्क साधा है। 

विज्ञापन


शाहाबाद में जीटी रोड पर चार अगस्त को मिले आईईडी बम के मामले को सुलझाने में लगी हरियाणा एसआईटी का मानना है कि गिरफ्तार शमशेर शेरा और राबिन का संबंध भी पंजाब पुलिस द्वारा तरनतारन में पकड़े गए गुरविंदर, गुरप्रीत और संदीप से हो सकता है। ये तीनों अपराधी लगातार पाकिस्तान के नशा व हथियार तस्करों से जुड़े रहे हैं और समय-समय पर हथियार और नशा मंगवाते रहे हैं। 

इन तीनों से मिले हथियारों को देखते हुए पंजाब पुलिस को प्रारंभिक जांच में साफ हो गया है कि सूबे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर माहौल बिगाड़ने की पाकिस्तानी साजिश के तहत हथियार पंजाब पहुंचाए गए थे। दूसरी ओर हरियाणा एसटीएफ ने शेरा और राबिन से पूछताछ के आधार पर पंजाब के अमृतसर और जालंधर के अलावा चंडीगढ़ में भी कई जगह छापे मारे हैं। हालांकि एसटीएफ ने इसे लेकर कुछ सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन यह पता चला है कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी आईईडी का इस्तेमाल करने की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तीनों अपराधी पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोनों के जरिये हथियार और नशा मंगाते रहे हैं। अब खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मंगाए गए हथियारों में से कितने पंजाब के भीतर सप्लाई किए गए हैं और कितने हथियार अन्य राज्यों में भेजे गए हैं। दरअसल, तीनों अपराधियों ने कबूल किया है कि वह नशा बेचकर कमाए पैसे से पाकिस्तानी तस्करों से ही हथियार खरीदते थे और उन्हें आगे सप्लाई करने के लिए महंगे वाहन भी खरीदते थे, ताकि पुलिस नाकों पर उन्हें आसानी से रोका न जा सके।

पंजाब में टिफिन बम मामले में फिर होगी पूछताछ
इस बीच, जांच एजेंसियों ने पंजाब में कई स्थानों पर मिले टिफिन बमों का मामला भी नए सिरे से खंगालना शुरू कर दिया है। इसका मुख्य कारण यह है कि बरामद हुए सभी टिफिन बम पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में खेतों में फेंके गए थे। यह मामला उस समय खुला था जब अमृतसर में पिछले साल आठ अगस्त को एक तेल टैंकर में विस्फोट हुआ। 

जांच में पता चला कि यह विस्फोट आईईडी वाले टिफिन बम के जरिये किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन इस पूरे मॉड्यूल के मुख्य कर्ताधर्ता के पाकिस्तान में छिपा होने के चलते एजेंसियों को बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल सकी थी। अब पंजाब-हरियाणा में आईईडी मिलने के नए मामलों के बाद खुफिया एजेंसियों ने टिफिन बम मामले में पकड़े आतंकियों से भी नए सिरे से पूछताछ करने की तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें