फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स पढ़ें बेहद जरूरी ये खबर

Thu, 07 Jan 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल एजूकेशन बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ये बेहद जरूरी खबर पढ़ लें। टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। बोर्ड कक्षाओं का खराब परीक्षा परिणाम देखते हुए शिक्षा विभाग ने इसमें सुधार के लिए कदम उठाने का मन बनाया है।
विज्ञापन


इसके लिए दसवीं और बारहवीं के लिए शिक्षा विभाग ने रिमेडियल कोचिंग के लिए टाइम टेबल निर्धारित कर दिया है। यह टाइम टेबल 11 जनवरी से 29 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। रिमेडियल कोचिंग के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को अब स्कूल समय से पूर्व आकर छुट्टी के बाद तक भी स्कूल में रहना होगा।

अब रिमेडियल कोचिंग के सहारे विभाग परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए हाथ-पांव मार रहा है। शिक्षा विभाग के सेकेंडरी निदेशक ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि दसवीं व बारहवीं कक्षाओं की रिमेडियल कोचिंग के लिए निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


बोर्ड की दोनों कक्षाओं का पहले सेमेस्टर का खराब परीक्षा परिणाम आने पर विभाग ने यह कदम उठाया है। छुट्टियों पूरी होने पर जैसे ही स्कूल खुलेंगे तो यह टाइम टेबल लागू हो जाएगा। 11 जनवरी से 29 फरवरी तक दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की सुबह 9:15 बजे से रिमेडियल कोचिंग शुरू हो जाएगी। 9:50 पर स्कूली की नियमित कक्षाएं लगेंगे।

दोपहर 2:55 पर अन्य कक्षाओं की छुट्टी हो जाएगी, लेकिन उक्त दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को 2:55 से 3:30 बजे तक रिमेडियल कोचिंग दी जाएगी। मॉर्निंग एसेंबली में दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थी नहीं जाएंगे। इसके लिए संबंधित विषयों के शिक्षकों को भी अतिरिक्त समय देना होगा। विभाग ने इसकी सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं।

नए टाइम टेबल की सूचना सभी स्कूलों के मुखियाओं को भेज दी गई है। किसी भी स्कूल में इस टाइम टेबल की पालना नहीं हुई तो मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के क्षेत्र में विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे जहां परीक्षा परिणाम में सुधार होगा, वहीं शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा। नए टाइम टेबल को लागू करने की जिम्मेदार स्कूल के मुखिया की होगी।
विज्ञापन

- आत्म प्रकाश मेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें