फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के जींद और करनाल एनसीआर में शामिल

Wed, 10 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के दो जिले करनाल और जींद को एनसीआर में शामिल किए जाने की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद हरियाणा का 57 प्रतिशत क्षेत्र एनसीआर में आ गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में शामिल होने के बाद दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एनसीआर में हरियाणा के दो और जिलों को शामिल करने के लिए एम. वेंकैया नायडू का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की अवसंरचना के उन्नयन के लिए वित्त व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड से विशेष प्रावधान करने की मांग की है। इससे विकसित ग्रामीण क्षेत्र शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय योजना-2021 बनाई गई है। इसमें शहरी केंद्रों में अवसंरचना विकास पर बल दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सृजन के उद्देश्य पूर्ण रूप से तभी प्राप्त किए जा सकते हैं, जब गांवों की अवसंरचना का उन्नयन शहरी क्षेत्रों के बराबर हो और वे कस्बों की तरह आकर्षक हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भीड़ को कम करने के मूल उद्देश्यों को प्राप्त करने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सामंजस्य और गुणवत्तापरक विकास के लिए केंद्रीय बजट में से बोर्ड को समुचित बजट उपलब्ध करवाने पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क तंत्र, तीव्र परिवहन प्रणाली, बिजली और जल आपूर्ति जैसी गुणवत्तापरक अवसंरचना प्रदान करने को बोर्ड के लिए समुचित बजट प्रावधान करने की जरूरत है, जो आगे सहभागी राज्यों को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें