फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रोडवेज बस से हरिद्वार और देहरादून जाना हुआ महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

Tue, 25 Feb 2020 11:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी और पंजाब राज्य परिवहन के बाद उत्तराखंड राज्य परिवहन ने भी यात्री किराए में बढ़ोतरी कर है। उत्तराखंड की ओर से बसों के किराए में बढ़ोतरी के बाद हरियाणा रोडवेज ने भी इस क्षेत्र के रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। उत्तराखंड क्षेत्र में जाने वाले रूटों पर समतल रास्तों पर 1.26 रुपये प्रति किमी और पहाड़ी रास्तों पर 1.80 रुपये प्रति किमी का इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन


यमुनानगर डिपो की तरफ से सभी कंडक्टरों को किराए के नए स्लैब का चार्ट दे दिया है। किराए में बढ़ोतरी से यमुनानगर से हरिद्वार और देहरादून जाना दस रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। लंबे रूटों पर 10 रुपये तक बढ़ गए हैं। जिले से रोजाना करीब दो से तीन हजार लोग उत्तराखंड की तरफ रोडवेज में सफर करते हैं।

दरअसल, 22 फरवरी को उत्तराखंड रोडवेज ने किराए में बढ़ोतरी की है। जिसके चलते 1-40 किलोमीटर दूरी पर दो रुपये, 41-85 किलोमीटर पर तीन रुपये 50 पैसे, 86-100 किलोमीटर पर साढे चार, 101-200 किलोमीटर पर साढ़े छह रुपये, 201 से ऊपर किलोमीटर पर साढ़े आठ रुपये की बढौतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राउंड फिगर में करने के लिए दस रुपये तक किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसी के मद्देनजर अब रोडवेज ने राउंड फिगर में किराया बढ़ाया है। इसके चलते ज्यादा रूटों के किराए में कोई फर्क नहीं पड़ा है। क्योंकि रोडवेज कर्मचारियों को रोजगारी व खुल्ले पैसे की दिक्क्त ना हो इसलिए सभी रूटों के नए किराए पांच या दस रुपये के स्लैब में बढ़ाया है। इस रूट पर यमुनानगर से लालडांग, बहराल, बातापुल, पांवटा साहिब, धर्मावाला, हबर्टपुर, देहरादून, डोईवाला, भानियावाला, रायवाला, हरिद्वार आदि रूटो का किराया बढ़ाया गया है। 

यात्रियों ने कहा- सुविधाएं भी बढ़ाए रोडवेज
हरिश, मुकेश, रूपा, राहुल कुमार, अजय शर्मा आदि का कहना है कि बसों को बढ़ाने की बजाय सरकार किराए को बढ़ाने पर तुली है। परिवहन विभाग कम बसों में ही ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में है। बस कम होने की वजह से अधिकतर यात्रियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है, अगर रोडवेज किराए के साथ बसों की संख्या भी बढ़ाया जाता तो बेहतर होता है।

उत्तराखंड राज्य परिवहन की ओर से जो निर्देश प्राप्त हुए थे, उसी के अनुसार ही किराए में बढ़ोतरी की गई है। कुछ जगहों पर ही किराए में करीब 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। परिचालकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए किराए को राउंड फिगर में ही रखा गया है।-संजय रावल, ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें