फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जीरकपुर फ्लाईओवर के पास पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Sat, 27 May 2023 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

स्कूटी सवार को बचाते हुए पलटी हरियाणा रोडवेज की बस में सवार पांच जख्मी हो गए। होटल स्फायर के पास हादसा हुआ। बस चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। जिसमें 15 सवारियां बैठी थीं। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार शाम करीब सवा चार बजे एक स्कूटी सवार के अचानक ब्रेक लगाने से चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। इसमें 15 सवारियां बैठी हुई थीं। इनमें से पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला गया। बस को सीधा करने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलाई और बस को सीधा कर एक किनारे किया गया।

विज्ञापन


बस चालक सुमित ने बताया कि बस झज्जर डिपो की है। जैसे ही चंडीगढ़ बैरियर वाला अंडरपास क्राॅस कर होटल स्फायर के नजदीक पहुंचे तो एक स्कूटी चालक गलत दिशा से क्रॉस करने लगा तो उसने सड़क के बीचोबीच ब्रेक मार दी। उसे बचाने के लिए बस की अचानक ब्रेक लगानी पड़ी।

इस कारण बस अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट से टकराने के बाद कंडक्टर साइड की तरफ पलट गई। बस का पिछला शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला गया। ड्राइवर सुमित ने बताया कि जैसे ही बस असंतुलित हुई तो स्कूटी चालक वहां से फरार हो गया था। बस को सीधा करने के बाद सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद लगा लंबा जाम, करीब एक घंटे बाद खुला
सड़क हादसा करीब सवा चार बजे हुआ तो क्रेन बुलाकर बस हटाने में करीब एक से डेढ़ घंटा लगा। शाम साढ़े पांच बजे क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटा दिया गया था लेकिन इस दौरान लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हादसे के कारण डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लगा गया जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया।

कोट्स...सूचना के तुरंत बाद हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। बस चालक के बताए अनुसार यह हादसा स्कूटी चालक के कारण हुआ है। इसके चलते आसपास के सीसीटीवी चेक किए जाएंगे। यदि स्कूटी चालक की गलती आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सड़क में जितने भी अवैध कट हैं एनएचएआई के अधिकारियों को बोलकर उन्हें बंद करवाया जाएगा। -सिमरजीत सिंह शेरगिल, एसएचओ, थाना जीरकपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें