हरियाणा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चरम पर जाने के बाद अब नीचे आने लगी है। पिछले 27 दिन में सोमवार को पहली बार 8 हजार से कम नए केस मिले और दो गुना मरीज ठीक हुए हैं। 7488 नए केस दर्ज किए गए और 14,279 लोग स्वस्थ हुए हैं।
राज्य के 17 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही है। 20 अप्रैल को 7811 केस आए थे। इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 8.45 प्रतिशत है, एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 14.94 प्रतिशत रही। एक्टिव केसों की संख्या घटकर 83,161 रह गई है।
एक मई के बाद सबसे कम मौत
वहीं, एक दिन में कोरोना से 114 लोगों की मौत हुई है। 1 मई से लेकर अब तक यह एक दिन में सबसे कम मौत का आंकड़ा है। इससे पहले, रोजाना 140 से 150 मौत का औसत रहा है। सोमवार को गुरुग्राम में 13, अंबाला 10, पंचकूला 9, फरीदाबाद-हिसार-करनाल 7-7, पानीपत 8, भिवानी-जींद-रेवाड़ी 6-6, रोहतक-झज्जर 5-5, सोनीपत-सिरसा 4-4, फतेहाबाद-कैथल 3-3, महेंद्रगढ़-नूंह-चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर2-2, पलवल में 1 कोरोना की मौत दर्ज की गई।
यहां ठीक होने वाले अधिक
- जिला नए केस ठीक हुए
- गुरुग्राम 1176 4165
- फरीदाबाद 506 1722
- सोनीपत 430 594
- हिसार 830 1051
- अंबाला 293 683
- करनाल 258 562
- पानीपत 371 872
- पंचकूला 241 427
- कुरुक्षेत्र 150 264
- यमुनानगर 310 401
- सिरसा 248 689
- महेंद्रगढ़ 469 595
- जींद 157 299
- झज्जर 288 338
- कैथल 124 136
- चरखीदादरी 104 127
- नूंह 51 178
इन जिलों में केस अधिक, ठीक कम
- जिला नए केस ठीक हुए
- भिवानी 446 385
- रोहतक 357 306
- फतेहाबाद 253 240
- रेवाड़ी 182 61
- पलवल 244 184