फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना को मिल रही मात: 14667 नए पॉजिटिव मिले तो 14366 लोग ठीक होकर घर लौटे

Sat, 08 May 2021 11:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शनिवार को गुरुग्राम में सबसे अधिक 3441 नए केस आए और जिले में 4101 मरीज कोरोना से ठीक हुए। फरीदाबाद में 1713 नए केस और 2128 ठीक हुए, सोनीपत में 995 नए केस आए और 932 ठीक हुए। हिसार में 1465 नए केस मिले, 1075 ने कोरोना को हराया।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मी ने लिया सैंपल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शनिवार को संक्रमण के 14667 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही 14366 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। एक दिन की संक्रमण दर 27.59 प्रतिशत रही और रिकवरी दर 79.82 प्रतिशत हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.74 फीसदी और मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत है। राहत की बात है कि पिछले तीन दिन से नए केस 15 हजार से कम मिल रहे हैं और 52 हजार सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


गुरुग्राम-फरीदाबाद में जितने नए केस, उससे ज्यादा ठीक हुए
शनिवार को गुरुग्राम में सबसे अधिक 3441 नए केस आए और जिले में 4101 मरीज कोरोना से ठीक हुए। फरीदाबाद में 1713 नए केस और 2128 ठीक हुए, सोनीपत में 995 नए केस आए और 932 ठीक हुए। हिसार में 1465 नए केस मिले, 1075 ने कोरोना को हराया।

करनाल में 590 के मुकाबले 575, जींद में 436 के मुकाबले 676, पंचकूला 361 के मुकाबले 377, यमुनानगर 436 नए मरीज आए और 481 ने कोरोना से जीत पाई। फतेहाबाद 232 के मुकाबले 289, पलवल 118 के मुकाबले 220 मरीज ठीक हुए। शेष जिलों में 100 से 400 के बीच नए केस आए।
विज्ञापन


सबसे अधिक जींद में 19 की मौत
जींद में 19, हिसार-पानीपत 16-16, भिवानी 15, करनाल 11, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और कैथल में 10-10, फतेहाबाद 7, पंचकूला 6, यमुनानगर, सिरसा 5-5, पलवल-नूंह 4-4, झज्जर 3 और सोनीपत व कुरुक्षेत्र में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई।

गंभीर मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 9318 और 4126 मरीज वेंटिलेटर या आईसीयू सपोर्ट पर हैं। गौरतलब है कि प्रदेशभर में ऑक्सीजन बेडों की संख्या 11,638 और वेंटिलेटर बेड 4701 हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें