फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए हरियाणा तैयार : महिपाल ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के विद्यार्थी विदेशी भाषा सीखे, इसके लिए विभाग करेगा कार्य : शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए हरियाणा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। हरियाणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उसके नवीनीकरण को स्कूली स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। इस नीति से भारत विश्व गुरु बनेगा और इससे शिक्षा के क्षेत्र में विशेष बदलाव आएगा।

शिक्षा मंत्री ढांडा वीरवार को यहां नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में एनईपी-2020 के तहत स्कूल शिक्षा में किए कार्यों की समीक्षा की गई, जिसे छह अलग-अलग समूहों में बांटा गया था। हर कार्य की पूर्णता की स्थिति का गहन विश्लेषण किया और आगे के कदम निर्धारित किए। उच्च शिक्षा क्षेत्र की समीक्षा में एनईपी के तहत उच्च शिक्षा के 16 महत्वपूर्ण कार्यों के कार्यान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा मंत्री ने हरियाणा की स्कूल शिक्षा में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की प्रशंसा भी की। मंत्री ने तीन-भाषा सूत्र के महत्व पर जोर दिया। कहा, आज की बैठक में शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है, जो खामियां रही है उन्हें दूर किया जाएगा।
बैठक में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक प्रभजोत सिंह, उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक राहुल हुड्डा, सेकेंडरी शिक्षा के निदेशक जितेंद्र कुमार, गुरुग्राम विश्वविद्यालय से राजीव, निदेशक ऋषि गोयल, सुनील बज़ाज, एससीईआरटी से इंदु, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम कुलदीप मेहता अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अध्यापकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सबसे बड़ा पहलू नए सिलेबस के अनुसार नई पुस्तकें लागू करने का है। पहली से तीसरी कक्षा तक एनईपी अलाइड बुक्स स्कूलों में लगाई जा चुकी है। नए शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा की एनईपी अलाइड बुक्स नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगी। एनसीईआरटी से जो भी पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएगी, उन्हें तत्काल लागू कर दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति में अध्यापकों के पढ़ाने का तरीका भी बदल जाएगा। इसके लिए अध्यापकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें