फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत गर्माई, दो विधायकों के इस्तीफे

Wed, 19 Mar 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के दो विधायकों धर्मबीर सिंह और चरणजीत सिंह ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफे दे दिया।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने दोनों के इस्तीफे मंजूर करते हुए दोनों सीटें खाली होने की सूचना चुनाव आयोग को भेज दी है। इन सीटों पर उप चुनाव होंगे या नहीं, यह चुनाव आयोग तय करेगा।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी बने धर्मबीर सिंह ने अपना इस्तीफा 11 मार्च को ही भिजवा दिया था। वे सोहना के विधायक थे। अकाली दल के चरणजीत सिंह कालांवाली से विधायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें इनेलो ने सिरसा सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने भी अपना इस्तीफा मेल और फैक्स के जरिए 16 मार्च को भेजा। लेकिन स्पीकर ने यह कहते हुए इस्तीफे मंजूर नहीं किए कि दोनों व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर इस्तीफा दें।

मंगलवार को दोनों विधायकों ने करनाल स्थित स्पीकर के आवास पर पहुंचकर उन्हें इस्तीफे सौंपे। स्पीकर ने फौरन इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

उन्होंने बताया कि सोहना और कालांवाली सीटें खाली हो गई हैं और इसकी सूचना केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें