फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, चाक चौबंद होगी सुरक्षा, त्योहारों को लेकर DGP ने ली SP की बैठक

Fri, 10 Nov 2023 08:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

त्योहारों को लेकर डीजीपी ने एसपी की बैठक लेकर सुरक्षा चाक चौबंद करने के आदेश दिए हैं। एसपी को आदेश जारी किए हैं और कहा है कि फील्ड टीमें पूरी तरह से सतर्क रहें। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा पुलिस के जवान बाजारों के साथ साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी नजर रखेंगे। साथ ही हर तरफ सुरक्षा चाक चौबंद की जाएगी। इस संबंध में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सभी एसपी को आदेश जारी किए हैं और कहा है कि फील्ड टीमें पूरी तरह से सतर्क रहें। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ साथ सभी एसपी से ऑनलाइन बैठक की।

विज्ञापन


डीजीपी कपूर ने निर्देश दिए कि त्योहारों का सीजन है, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी और पेट्रोलिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि बाजारों और सड़कों पर जाम की स्थिति है। पुलिस मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह, आईजी कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार उपस्थित थे।

पटाखा बिक्री को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश
इसके साथ ही डीजीपी ने अवैध पटाखों के गोदामों और प्रदूषण करने वाली आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएचओ लोकल गोदामों की पहचान करते हुए उनका लाइसेंस अवश्य चेक करें और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी चिकित्सीय सुविधाओं को लेकर अस्पतालों, एंबुलेस और फायर सर्विसिज की टीम के साथ तालमेल स्थापित करें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन


पराली जलाने से भी रोकें
कपूर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में सभी पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र में पराली न जलाई जाए। इस बारे में वे जिला प्रशासन के अधिकारियों से तालमेल स्थापित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में पराली जलाने का कोई मामला सामने आता है तो तुरंत नियमानुसार एफआईआर दर्ज करें। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें