फतेहाबाद में सीमाओं की नाकेबंदी, 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
किसान संगठनों के दिल्ली कूच के लिए किसान नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए कमर कस ली है। चोरी छिपे काफी किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिले की सीमाओं की नाकाबंदी कर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। किसानों को एकत्रित होने से रोकने के लिए 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।