फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पंचायत चुनाव में सुरक्षा इंतजाम के लिए ये विशेष कवायद

Tue, 29 Dec 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए पुलिस विभाग विशेष कवायद करने में जुटा है। इसके लिए पुलिस कर्मी भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। प्रदेशभर में करीब 42 हजार मुलाजिम तैनात हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए पहले चरण में 7200 की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि शेष 5000 से अधिक पदों के लिए अगले चरण में नियुक्तियां की जाएंगी। पिछले वर्षों के दौरान कर्मियों के रिटायरमेंट व अन्य कारणों से संख्या में आई कमी को दूर करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंचायत चुनाव में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए दूसरे प्रदेशों की पुलिस नहीं बुलाई जाएगी। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा, ताकि चुनाव के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कमी न आए।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि 7200 पुलिस कर्मियों की भर्ती चल रही है। 1000 महिला पुलिस, 1000 एक्ससर्विस मैन, 200 सब-इंस्पेक्टरों सहित अन्य वर्गों के तहत भर्ती हो रही है। शेष 5000 से अधिक पदों पर भी नियुक्ति जल्द की जाएगी, ताकि कर्मियों की कमी का असर सुरक्षा या कानून व्यवस्था पर न पड़े।

चुनिंदा शहरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
गुड़गांव की घटना में सीसीटीवी फुटेज की अहमियत को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फंड की कमी के कारण एक साथ प्रदेशभर में कैमरे लगाने की योजना नहीं है। बेहतर सुरक्षा और अपराध पर शिकंजा कसने के लिए गुड़गांव, फरीदाबाद, पंचकूला समेत कुछ अन्य शहरों में सीसीटीवी लगाने की योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें