फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की पंचकूला हिंसा में शामिल लोगों की 10 तस्वीरें, सुराग देने वाले को इनाम

Wed, 20 Sep 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी तस्वीरें - फोटो : File Photo
विज्ञापन
किसी के हाथों में लाठी तो किसी के पत्थर। वाहनों को आग के हवाले करते उपद्रवी और सड़क पर हिंसक भीड़। पुलिस ने पंचकूला हिंसा की 10 जीवंत तस्वीरें जारी की हैं, जो उस खौफनाक मंजर की दास्तां बयां कर रही हैं।
विज्ञापन


झकझोर देने वाली तस्वीरें, याद दिला रही हैं कि कैसे दंगाइयों ने दूर-दराज से आकर पंचकूला की शांति को भंग किया। घटना के 25 दिन बाद कुछ चीजें पटरी पर लौटी तो संपत्ति का नुकसान झेलने वालों को अब मुआवजे के मरहम का इंतजार है। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा भड़की थी। इसमें हुई तबाही का मंजर, पंचकूला वासियों के जेहन में एक बार फिर खौफ पैदा कर देती हैं। हिंसा, आगजनी, पथराव और मारपीट करने वाले आरोपी तस्वीरों में दिख रहे हैं। घटना के दिन पंचकूला में हैफेड चौक और सेक्टर-तीन में व्यापक स्तर पर हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं थीं।
विज्ञापन


मामले में अब तक 1016 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उपद्रवियों में हरियाणा के बाहर पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में भी लोग शामिल थे। दंगा फैलाने के बाद यहां से फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने यह सूची जारी की है। माना जा रहा है कि इन फोटोग्राफ के आधार पर पुलिस उन आरोपियों तक भी पहुंच सकेगी, जो अभी तक फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें