हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित केरल में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि गंभीर बाढ़ के कारण केरल के लोगों को जीवन और संपत्ति के भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और हरियाणा पुलिस संकट की इस घड़ी में केरल के लोगों के साथ खड़ी है।