फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: 56 साल बाद हरियाणा पुलिस को मिलेगा अपना मुख्यालय भवन, चार एकड़ जमीन पर होगा निर्माण

Fri, 15 Jul 2022 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कई स्थानों पर जमीन देखने के बाद अब पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित माजरी चौक के पास डायल 112 के साथ लगती चार एकड़ जमीन फाइनल की गई है। अब हरियाणा सरकार ने यह जमीन हरियाणा पुलिस को आवंटित कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस मुख्यालय को 56 साल बाद अपना भवन नसीब होगा। हरियाणा सरकार ने पुलिस मुख्यालय के लिए पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित डायल 112 भवन के साथ लगते चार एकड़ जमीन पुलिस के नाम कर दी है। अब यहां पर मुख्यालय के लिए भवन तैयार होगा। इसके लिए डिजाइन आदि तैयार कराना शुरू कर दिया है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन इसका निर्माण करेगा। 

विज्ञापन


भवन अत्याधुनिक और भविष्य के 50 वर्षों की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मुख्यालय सेक्टर-6 स्थित सीआईडी के भवन में चल रहा है। यहां सीआईडी और हरियाणा पुलिस दोनों के अलग-अलग कार्यालय बनाए हैं। इससे पहले पुलिस विभाग का मुख्यालय सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में था। समय के साथ साथ पिछले कई साल से मुख्यालय के लिए भवन की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए सरकार ने पंचकूला में जमीन देखने को कहा था। 

कई स्थानों पर जमीन देखने के बाद अब सेक्टर 3 स्थित माजरी चौक के पास डायल 112 के साथ लगती चार एकड़ जमीन फाइनल की गई है। अब हरियाणा सरकार ने यह जमीन हरियाणा पुलिस को आवंटित कर दी है। पुलिस विभाग ने इस जमीन की पोजेशन भी ले ली है। यहां पर प्रदेश मुख्यालय के हिसाब से भवन तैयार किया जाएगा। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन जल्द ही इसका डिजाइन तैयार करेगा। इसके बाद ही प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाली राशि का एस्टीमेट तैयार हो पाएगा। संभावना जताई जा रही है कि भवन निर्माण पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च होगी। 
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम: डॉ. मिश्रा 
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। पहले इसका डिजाइन तैयार किया जाएगा। भवन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लैस होगा। भवन बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि आगामी 50 साल तक वह जरूरतों को पूरा करे। इसमें पार्किंग, पार्क, खेल मैदान आदि की सुविधा भी होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें