फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया नाइजीरियाई तस्कर, बड़े खुलासे

Wed, 07 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने नई दिल्ली एक विदेशी ड्रग सप्लायर को काबू किया है। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ अभियान के तहत मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया नाइजीरिया मूल का ड्रग सप्लायर ऐरिक दिल्ली के जनकपुरी में रहकर प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों में नशे का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में तीन तस्कर बंसी, शेर सिंह और संजय उर्फ संदीप के अलावा तीन पुलिस कर्मचारियों कृष्ण कुमार, मनदीप व प्रवीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह हेरोइन की तस्करी का काम करता है और 2015 में भारत आया था, लेकिन उसका पासपोर्ट-वीजा गुम होने के बाद वह देश के कई राज्यों में ड्रग की तस्करी का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन

2015 से है भारत में, कई राज्यों में करता था ड्रग सप्लाई

arrest - फोटो : demo
आरोपी ने माना कि अक्सर गिरोह के सदस्य जगह बदलकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे और हरियाणा में भी काफी लोगों को हेरोइन और स्मैक सप्लाई करते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 31 अगस्त को संदीप उर्फ संजय ने ऐरिक से 110 ग्राम हेरोइन एक लाख 50 हजार रुपये में खरीदने के लिए सौदा किया।

अन्य दो आरोपी बंसी निवासी खारिया और संजय उर्फ संदीप निवासी अंजली कालोनी से भी पुलिस ने हेरोइन की बरामदगी की, लेकिन पैसे की एवज में तस्करों को छोड़ने के आरोप में तीनों पुलिस कर्मचारियों से 20-20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।  प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें