BJP प्रदेशाध्यक्ष की तिरंगा यात्रा पर विवाद
- फोटो : Amar ujala
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की तिरंगा यात्रा विवादों में आ गई है। इसमें कुछ ऐसा हुआ, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दरअसल, आजादी की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में फतेहाबाद में भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई। हुआ यूं कि यह यात्रा सुबह टोहाना से चली तो कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर तिरंगा झंडा ही उल्टा लगा दिया। हालांकि बाद में रास्ते में उसे सीधा कर दिया गया। मगर तब तक उल्टा तिरंगा लगाने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी थी। जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अगुवाई कर रहे थे। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल भी यात्रा में मुख्य रूप से शामिल थीं।