हाईकोर्ट के आदेश पर चुनाव स्थगित
राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत अस्सोदा सीवान, ब्लाक-बहादुरगढ़, जिला झज्जर और ग्राम पंचायत खोडमा, ब्लॉक नारनौल और पंच पद के लिए वार्ड नंबर 6 ग्राम पंचायत फर्श माजरा, ब्लॉक सीवन, जिला कैथल के चुनाव को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के कारण स्थगित किया गया है।
पिछली बार 86.6 फीसदी हुआ था मतदान
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में कुल 86.6 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार नौ जिलों में कुल 48 लाख 80 हजार 506 मतदाता हैं। इनमें से 39, 66779 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर मनपसंद सरपंच और पंच चुने। 9 जिलों में 25,967 पंच पद के लिए 39,619 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
765 आवेदन रिजेक्ट व 4869 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन वापस ले लिया था। पंच पद के लिए 17,158 को सर्वसम्मति से चुना गया, जिसमें 8708 पुरुष और 8450 महिलाएं शामिल हैं। 8809 पंच पद के लिए 16832 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 2605 सरपंच पद के लिए 17597 उम्मीदवार ने आवेदन किया था। इनमें से 192 आवेदन रिजेक्ट व 5880 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन वापस ले लिया था।
सरपंच पद के लिए 133 को सर्वसम्मति से चुना गया, जिसमें 74 पुरुष और 59 महिलाएं शामिल है। 2,472 सरपंच पद के लिए 11,391 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इससे पहले, 30 नंबर को जिला परिषद और ब्लाक समिति पदों के लिए चुनाव हुआ था।