फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Panchayat Election: 81.3 फीसदी मतदान, नौ जिलों में 2534 सरपंचों के भाग्य का फैसला

Thu, 03 Nov 2022 02:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

 Haryana Panchayat Election 2022 Voting And Results Live Updates: इस बार नौ जिलों में कुल 48 लाख 80 हजार 506 मतदाता हैं। इनमें से 39, 66779 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर मनपसंद सरपंच और पंच चुने। 9 जिलों में 25,967 पंच पद के लिए 39,619 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव 2022: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ग्राम पंचायतों के लिए पहले चरण का चुनाव बुधवार को हुआ। नौ जिलों में 81.3 फीसदी मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान और वोटिंग के बाद हिंसक झड़पें हुई। कई जगह बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे और चुनाव का बहिष्कार किया गया। इस सबके बावजूद ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पंचकूला जिले में सबसे अधिक 86.7 और झज्जर में सबसे कम 76.9 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन


मतगणना के दौरान भिवानी के गांव दांग कलां में शाम 7:30 बजे हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्र में उपद्रव किया। शरारती तत्वों ने पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर मारपीट की। ईवीएम सहित चुनावी सामग्री फूंक दी। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले में पोलिंग पार्टी के चार कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं है। पथराव में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं, इससे पहले नूंह में 24 गांवों में पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें 10 से ज्यादा घायल हुए। झज्जर, जींद, कैथल और भिवानी में हिंसक घटनाएं हुई। मतदान का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हाईवे जाम किए। 

हिंसक घटनाओं और बूथ कैप्चरिंग के आरोप के बीच नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में 81.3 फीसदी मतदान हुआ। ग्रामीणों ने 2534 सरपंचों और 8810 पंचों का चुनाव किया। मतदाता सुबह से देर शाम तक वोट डालने के लिए लाइनों में लगे रहे। नूंह में गोलीबारी, कैथल में हाईवे जाम करने, झज्जर में भी झड़प हई। तोशाम में ईवीएम को आग लगा दी गई। इसके अलावा कई जगह ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार भी किया। प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाला और मतदान करवाया। मतदान पूर्ण होने तुरंत बाद मतों की गणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। 
विज्ञापन

 

जिलेवार यह रहा मतदान प्रतिशत

  • भिवानी -   79.2   प्रतिशत
  • झज्जर -    76.9  प्रतिशत
  • जींद -        80.2  प्रतिशत
  • कैथल -      78.5   प्रतिशत
  • महेंद्रगढ़ -   81.4   प्रतिशत
  • नूंह -         82.1   प्रतिशत
  • पंचकूला -   86.7  प्रतिशत
  • पानीपत -   83.6  प्रतिशत
  • यमुनानगर  85.1 प्रतिशत
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर चुनाव स्थगित
राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत अस्सोदा सीवान, ब्लाक-बहादुरगढ़, जिला झज्जर और ग्राम पंचायत खोडमा, ब्लॉक नारनौल और पंच पद के लिए वार्ड नंबर 6 ग्राम पंचायत फर्श माजरा, ब्लॉक सीवन, जिला कैथल के चुनाव को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के कारण स्थगित किया गया है। 
 
पिछली बार 86.6 फीसदी हुआ था मतदान
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में कुल 86.6 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार नौ जिलों में कुल 48 लाख 80 हजार 506 मतदाता हैं। इनमें से 39, 66779 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर मनपसंद सरपंच और पंच चुने। 9 जिलों में 25,967 पंच पद के लिए 39,619 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

765 आवेदन रिजेक्ट व 4869 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन वापस ले लिया था। पंच पद के लिए 17,158 को सर्वसम्मति से चुना गया, जिसमें 8708 पुरुष और 8450 महिलाएं शामिल हैं। 8809 पंच पद के लिए 16832 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 2605 सरपंच पद के लिए 17597 उम्मीदवार ने आवेदन किया था। इनमें से 192 आवेदन रिजेक्ट व 5880 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन वापस ले लिया था। 

सरपंच पद के लिए 133 को सर्वसम्मति से चुना गया, जिसमें 74 पुरुष और 59 महिलाएं शामिल है। 2,472 सरपंच पद के लिए 11,391 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इससे पहले, 30 नंबर को जिला परिषद और ब्लाक समिति पदों के लिए चुनाव हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें