फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अदालती पचड़ों में फंसी भर्तियां, रोजगार के लिए पांच साल से आवेदक बेचैन

Sun, 12 Jul 2020 05:04 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • वर्ष 2015 में निकाली गई कई भर्तियां, अभी भी हाईकोर्ट में विचाराधीन
  • महामारी के इस दौर में रोजगार का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कई भर्तियां पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लटकी हुई है। अदालती पचड़े में फंसी ये भर्तियां वर्ष 2015 से सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसी के चलते पांच साल से बेचैन आवेदक अदालतों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अभ्यर्थी अदालतों में लटकी इन भर्तियों की जानकारियों से अपडेट होते रहें। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक विशेष सुविधा के साथ इसकी जानकारी वेबसाइट पर देता रहेगा। जून में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी आयोग को इस संदर्भ में सुझाव दिया था।

विज्ञापन


ये भर्तियां अभी तक हाईकोर्ट में विचाराधीन

  • वर्ष 2015 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी इंग्लिश की भर्तियां निकाली थी। ये भर्ती प्रक्रिया अब तक सिरे नहीं चढ़ी है। वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2019 तक 42 आवेदकों ने इन भर्तियों के विरुद्ध हाईकोर्ट में सिविल रिट पिटिशन दायर की हुई है। जो कि अभी विचाराधीन है।
  • वर्ष 2015 में ही आयोग ने एक्साइज इंस्पेक्टर की भी भर्तियां निकाली थी। वर्ष 2018 तक 9 आवेदकों ने इन भर्तियों को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। केस अभी भी पेंडिंग हैं।
  • वर्ष 2015 में टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद के लिए भर्तियां निकाली गई थी। वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक इन भर्तियों के खिलाफ भी 5 आवेदक हाईकोर्ट में पहुंचे हुए हैं। केस अभी लंबित है
  • वर्ष 2015 में सोशल एजुकेशन एंड पंचायत ऑफिसर की भर्तियां निकाली गई थी। इन भर्तियों को भी वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक 10 आवेदकों ने हाईकोर्ट में चैलेंज किया हुआ है। केस अभी पेंडिंग।
  • वर्ष 2015 में फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर की भर्तियां भी हाईकोर्ट में लटकी हुई है। वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक 6 आवेदकों ने इन्हें चुनौती दे रखी है।
  • वर्ष 2015 में निकाली गई जूनियर कोच साइकिलिंग की भर्ती भी वर्ष 2017 से हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।
  • वर्ष 2015 में निकाली गई वन रक्षकों की भर्तियां भी वर्ष 2019 से हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 11 आवेदकों ने इसे चैलेंज किया हुआ है।


एक साल बीता, मगर सिरे नहीं चढ़ी क्लर्क भर्ती
वर्ष 2019 में हरियाणा सरकार द्वारा निकाली गई 4800 क्लर्क पदों की भर्ती प्रक्रिया 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक सिरे नहीं चढ़ी है। अभ्यर्थी इसे लेकर भी बहुत ज्यादा बेचैन हैं। अभ्यर्थी आशीष शर्मा, अंकित सिंह, जोविराज, हितेश कुमार, कमल शर्मा, नीतू सिंह व प्रीती का कहना है कि महामारी के इस दौर में उन्हें रोजगार की सख्त जरूरत है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी करीब एक महीना पूर्व इस रिजल्ट रिजल्ट घोषित होने की बात कह चुके हैं। क्लर्क पद के अभ्यर्थियों ने बताया कि 20 जून 2019 को इन भर्तियों का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसकी परीक्षा 21 सितंबर से  23 सितंबर 2019 तक पांच शिफ्ट में हुई। कुल 15.7 लाख आवेदकों में से करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

इसका प्राथमिक रिजल्ट 18 दिसंबर को घोषित किया गया। 7 से 20 जनवरी तक चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। भर्ती प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कोई अन्य चरण नहीं है। इसके बाद केवल अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची दी जाती है। मगर अभी तक इन भर्तियों के फाइनल रिजल्ट के साथ चयनितों की सूची जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें