दूसरी तरफ, हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए जो हवाई सेवा सवा साल पहले बंद कर दी गई थी, वह अब दोबारा अप्रैल के पहले माह में शुरू हो सकती है। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नाइट लैंडिंग सुविधा न होने के कारण यहां धुंध में भी हवाई जहाजों का उतरना आसान नहीं था। इसलिए सेवाएं बंद की गई थीं।
अब नाइट लैंडिंग की सुविधा विकसित की जा रही और लाइट लग रही हैं। दो से तीन महीने में काम पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद हिसार से चंडीगढ़ और जम्मू, देहरादून व जयपुर के लिए हवाई यात्राएं शुरू हो जाएंगी। इसमें करीब साढे़ चार हजार एक तरफ का किराया होगा, जिसमें से 1500 रुपये हरियाणा सरकार, 1500 रुपये केंद्र सरकार रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत वहन करेगी, जबकि यात्री को 1500 रुपये किराया देना होगा।