फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सभी जिलों कल से सीरो टेस्ट शुरू, 500 ग्रामीण और 350 शहरी लोग होंगे शामिल

Mon, 10 Aug 2020 09:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा में कल से प्रदेश के सभी जिलों में सीरो टेस्ट शुरू किया जाएगा। कोविड-19 को लेकर सरकार यह टेस्ट करवाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह एक एंटी बॉडी टेस्ट है। प्रदेश के हर जिले से 850 लोगों का औचक 60-40 प्रतिशत के अनुपात से ग्रामीण क्षेत्र में 500 व शहरी क्षेत्र से 350 लोगों का टेस्ट किया जाएगा। इस प्लान को लेकर हर जिले में एक नोडल अधिकारी लगाया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सीरो-टेस्ट में व्यक्तिगत रूप से समूहों की जांच की जाएगी। जिससे महामारी के फैलाव का पता लगाया जा सके। इस जांच से कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति को बेहतर समझने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंचकूला और अंबाला में सामुदायिक चिकित्सा विभाग और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ के सहयोग से टेस्ट शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त, 2020 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

कम समय में तैयार हुआ खाका
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में कंटेनमेंट उपायों को लागू करने के लिए बनाए जाने वाले डिजाइन और क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन करने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि टेस्ट करने वाली टीम में तीन सदस्य, एक चिकित्सा अधिकारी (एमओ), एक सहायक नर्स (एएनएम) और एक प्रयोगशाला तकनीशियन शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें