फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन, सड़क पर दिखे ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर

Mon, 20 Jul 2020 05:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला में किसानों का प्रदर्शन।
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों और अनाज मंडियों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को किसानों ने हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन किया। ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान सरकार के खिलाफ विरोध करने पहुंचे। बराड़ा, शहजादपुर, नारायणगढ़, मटहेड़ी शेखां में किसान एकजुट हुए। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन ने की। 

विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि पिछले काफी समय से पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसके कारण खेतीबाड़ी करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है जबकि फसलों के दामों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई। किसानों ने सरकार पर अनाज मंडियों के निजीकरण के आरोप लगाए। 

साफ कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम कस्बों व जिला मुख्यालय पर ज्ञापन भी दिए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सामाजिक दूरी का पालन और मास्क का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें