फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में महंगी होगी बिजली, एक प्रतिशत बढ़ेगा टैक्स, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Tue, 29 Sep 2020 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • बिजली बिल पर लगने वाला नगर निगम टैक्स एक प्रतिशत बढ़ेगा
  • निगमों की खस्ता हालत देख विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सरकार बिजली महंगी करने जा रही है। नगर निगम की खस्ता हालत को देखते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने यह प्रस्ताव बना कर भेजा है। विभाग के मंत्री इस बात से सहमत हैं, लिहाजा मामला मुख्यमंत्री की संस्तुति के लिए भेज दिया गया है। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में बिल पर लगने वाला नगर निगम (एमसी) टैक्स 2 प्रतिशत के बजाय तीन प्रतिशत करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


यह टैक्स सरकार की ओर से लगाया जाता है। लिहाजा सरकार इसे अपने स्तर पर ही बढ़ाती है। बिजली नियामक आयोग तक यह मसला नहीं पहुंचता है। हरियाणा में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें नगर निगम के अधीन आती हैं। इनका जो बिल आता है बिजली निगम वह बिल छोड़कर बाकी रिकवरी में से एमसी टैक्स का पैसा नगर निगमों को अदा कर देता है। जिसके माध्यम से निगमों की वित्तीय स्थिति मजबूत होती है।

फिलहाल निगम अपने अधीन आने वाले क्षेत्राें से प्रापर्टी टैक्स तथा अन्य टैक्सों की वसूली करता है लेकिन निगमों का ढांचा इतना बड़ा है कि इन टैक्सों के माध्यम से निगमों का खर्च चल पाना संभव नहीं हो पाता है। वर्तमान में प्रदेश में दस नगर निगम हैं। जिसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, हिसार, रोहतक, अंबाला शहर और पंचकूला नगर निगम शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगम का कार्य क्षेत्र काफी बड़ा है। जिसके कारण इन निगमों की आर्थिक स्थित उतनी खराब नहीं है, जितनी कि हरियाणा के अन्य नगर निगमों की है। मालूम हो कि शहरी ढांचागत व्यवस्था को बनाए रखने में नगर निगमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सड़क से लेकर साफ सफाई तक का सारा काम नगर निगम के पास है। कोरोना काल सैनिटाइजेशन जैसे अहम काम भी नगर निकाय के पास आ गए हैं।
विज्ञापन


इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें