फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पांच लोगों की मौत, 138 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना से जहां 5 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही शहर में कोरोना के पॉजिटिव केसाें की संख्या 11816 हो गई है। वहीं अभी 176 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। पांच और मौतों के साथ शहर में अब कोरोना मृतकों की संख्या 158 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें सेक्टर-18 निवासी 92 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में इलाज के दौरान 28 सितंबर को कोरोना से मौत हुई जबकि सेक्टर-40 निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की मौत जीएमसीएच 32 में मंगलवार को हुई। वहीं, खझेड़ी निवासी 43 वर्षीय पुरुष की पीजीआई में मंगलवार को, बापूधाम निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की जीएमसीएच-32 में 28 सितंबर को और रामदरबार निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत सेक्टर-48 के कोविड अस्पताल में 28 सितंबर को हुई। वहीं, मंगलवार को मिले नए मरीजों में पुरुषों की संख्या है 82 और महिलाओं की संख्या 56 रही। वहीं, 273 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। बता दें कि शहर में पॉजिटिव मरीजों की लगातार कम होती संख्या से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता कुछ हद तक कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें