फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 691 नए पॉजिटिव मिले, तीन मरीजों की मौत, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाएगी सरकार

Wed, 08 Jul 2020 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 18690 पहुंचा, अब तक 282 की मौत
  • रिकवरी रेट 7 5.47 प्रतिशत हुआ और संक्रमण की दर 5.72 प्रतिशत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के 691 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 18690 हो गई है। फरीदाबाद में दो और अंबाला में एक और मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 282 हो गया है। रिकवरी रेट 75 .47 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण की दर 5.72 प्रतिशत हो गई है। 4302 मरीज अभी एक्टिव हैं। जबकि 14106 मरीज ठीक हो गए हैं। 5525 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। 68 मरीजों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 133, फरीदाबाद में 156, सोनीपत में 66, रोहतक में 57, अंबाला में 14, पलवल में 7, भिवानी में 18, करनाल में 13, हिसार में 38, महेंद्रगढ़ में 15, झज्जर में 27, रेवाड़ी में 81, नूंह में 7, पानीपत में 21, कुरुक्षेत्र में 3, पंचकूला में 5, जींद में 2, सिरसा में 20, यमुनानगर में 3, कैथल में 3 और चरखी दादरी में 2 संक्रमित मरीज नए सामने आए हैं। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 6316, फरीदाबाद में 4926, सोनीपत में 1643, रोहतक में 829, अंबाला में 392, पलवल में 386, भिवानी में 561, करनाल में 434, हिसार में 330, महेंद्रगढ़ में 337, झज्जर में 404, रेवाड़ी में 477, नूंह में 263, पानीपत में 288, कुरुक्षेत्र में 180, फतेहाबाद में 129, पंचकूला में 129, जींद में 135, सिरसा में 161, यमुनानगर में 124, कैथल में 122 व चरखी दादरी में 89 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 

ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 5228, फरीदाबाद में 3849, सोनीपत में 1114, रोहतक में 533, अंबाला में 332, पलवल में 285, भिवानी में 420, करनाल में 283, हिसार में 203, महेंद्रगढ़ में 245, झज्जर में 268, रेवाड़ी में 188, नूंह में 191, पानीपत में 158, कुरुक्षेत्र में 117, फतेहाबाद में 106, पंचकूला में 109, जींद में 93, सिरसा में 102, यमुनानगर में 100, कैथल में 91 व चरखी दादरी में 56 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 21 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग क्षमता और बढ़ाएगी सरकार

हरियाणा सरकार अब महामारी के इस दौर में कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत टेस्टिंग क्षमता को और बढ़ाएगी। इसके साथ-साथ दवाओं और ऑक्सीजन के सिलेंडरों की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में की जाएगी। जबकि महामारी से लड़ने के लिए सरकार कुछ और नई रणनीतियों पर भी काम करेगी। इन्हीं तरह के विभिन्न मुद्दों पर हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने संकट समन्वय समिति की बैठक के तहत जिलों के उपायुक्तों और नोडल अफसरों से बातचीत की।

उन्होंने कोविड-19 के प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने, टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, क्लीनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ जन-जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी कंटेनमेंट जोन के प्रवेश और निकास प्वाइंट पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। 

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के पॉजीटिविट रेट को कम करने के लिए विशेष रूप से कंटेनेंट जोन में टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि की जानी चाहिए, क्योंकि व्यापक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने के साथ टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि करने से ही कोविड-19 के पॉजीटिविट रेट को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, हर जिले में एंटीजन टेस्टिंग की जानी चाहिए। साथ ही जिस दिन कोरोना का कोई नया मामला सामने आता है तो 80 प्रतिशत कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग उसी दिन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रोहतक की तरह अन्य जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी प्लाज्मा उपचार शुरू करने के लिए संभावना तलाशी जाए। जबकि फरीदाबाद में प्लाज़्मा डिपॉजिट बैंक स्थापित किया गया है और अन्य जिलों में भी इसकी स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहु अनुशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा निगरानी की जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें