फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 17 जिलों में 453 नए पॉजिटिव मिले, 10 मरीजों की और मौत, अब तक 198 की गई जान

Thu, 25 Jun 2020 11:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में 17 जिलों में 453 नए मरीज सामने आने के बाद कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 12463 हो गई है। जबकि 24 घंटे में 10 और लोगों की जान संक्रमण से जा चुकी है। मरने वालों की संख्या भी अब 198 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 56597 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 5371 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि 64 मरीज गंभीर हालत में है।

विज्ञापन


कुल संक्रमित मरीजों में से 7380 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी की दर बढ़कर 59.22 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण की दर 5.38 प्रतिशत है। गुरुग्राम में 89, फरीदाबाद में 143, सोनीपत में 105, रोहतक में 7, अंबाला में 3, पलवल में 10, भिवानी में 15, करनाल में 26, हिसार में 8, झज्जर में 9, रेवाड़ी में 3, लोगों में 1, पानीपत में 15, फतेहाबाद में 4, पंचकूला में 4, सिरसा में 3 और कैथल में 8 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 3, सोनीपत में 4 और करनाल व पानीपत में 1-1 मरीज की मौत कोरोना से हो गई है।


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन


अब तक गुरूग्राम में 4851, फरीदाबाद में 2490, सोनीपत में 1059, रोहतक में 488, अंबाला में 3020, पलवल में 290, भिवानी में 331, करनाल में 262, हिसार में 214, महेंद्रगढ़ में 201, झज्जर में 217, रेवाड़ी में 221, नूंह में 161, पानीपत में 152, कुरुक्षेत्र में 112, फतेहाबाद में 98, पंचकूला में 103, जींद में 96, सिरसा में 93, यमुनानगर में 90, कैथल में 78 व चरखी दादरी में 69 संक्रमित सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 3041, फरीदाबाद में 1497, सोनीपत में 574, रोहतक में 405, अंबाला में 193, पलवल में 203, भिवानी में 105, करनाल में 162, हिसार में 120, महेंद्रगढ़ में 147, झज्जर में 136, रेवाड़ी में 82, नूंह में 136, पानीपत में 107, कुरुक्षेत्र में 66, फतेहाबाद में 78, पंचकूला में 50, जींद में 36, सिरसा में 73, यमुनानगर में 50, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन सभी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 6 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें