फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज बोले- कांग्रेस का वही खानदान जो आज भी पार्टी पर हावी, उसके अंदर तानाशाही के कीटाणु जिंदा है

Thu, 25 Jun 2020 11:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इमरजेंसी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रति जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक तानाशाही रवैये वाली पार्टी है। इसने हमेशा प्रजातांत्रिक सिद्धातों को कुचला है। इमरजेंसी लगाकर हजारों बेगुनाह लोगों को जेलों में डाल दिया था। विज ने कहा कि इनके इसी तानाशाही पूर्ण रवैये ने देश का बंटवारा करवाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने तो यहां तक कहा था कि बंटवारा उनकी लाश पर होगा लेकिन कांग्रेस का वही खानदान जो आज भी कांग्रेस पार्टी पर हावी है उसके अंदर तानाशाही के कीटाणु आज भी जिंदा है। इनके बयान से तानाशाही रवैये की गंध आती है। विज ने कहा कि इस देश ने हमेशा तानाशाही रवैये को उखाड़ फेंका है। 


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन


राहुल ने इतनी इमेज खराब कर दी कि किसी भी अध्यक्ष से कोई लाभ नहीं होगा
कांग्रेस में एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चाएं शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर भी विज ने कांग्रेस पर तंज कसा। कहा कि अब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने या कोई और लेकिन राहुल गांधी ने अधपके बयान देकर कांग्रेस की इमेज इतनी खराब कर दी है कि कांग्रेस को किसी के भी अध्यक्ष बनने से कोई लाभ नहीं हो सकता। 

ट्वीट का भी दिया जवाबः
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को अनलॉक कर दिया है। राहुल गांधी के इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए विज ने कहा कि असल में राहुल गांधी राजनीति के एथिक्स से अनलॉक हो गए हैं। मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा में वेंटिलेटर व अन्य संसाधन पूरे
हरियाणा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद के मामले पर अनिल विज ने कहा कि भाजपा जात-पात की सियासत नहीं करती और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय आलाकमान सभी लोगों से बात करने के बाद ही तय करेगी। डब्ल्यूएचओ ने भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। अनिल विज ने बताया कि हरियाणा के पास बेड की व्यवस्था पहले से है और अब होम आइसोलेशन की इजाजत भी सरकार देने जा रही है। हरियाणा में वेंटिलेटर व अन्य संसाधन भी पूरे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें