हरियाणा में संक्रमण से मरने वाले मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 और मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 211 हो गया है। संक्रमण के 421 नए मरीज भी सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीज 12884 हो गए हैं। इनमें से 8016 मरीज ठीक भी हुए हैं। 44675 मरीज मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखे गए हैं।
संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 62.22 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण का रेट 5.44 प्रतिशत है। 64 मरीज गंभीर हैं। गुरुग्राम में 93, फरीदाबाद में 194, सोनीपत में 35, रोहतक में 15, अंबाला में 7, पलवल में 8, भिवानी में 24, करनाल में 7, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 9, नूंह में 6, कुरुक्षेत्र में 1, पंचकूला में 2, जींद में 4, सिरसा में 1 और यमुनानगर में 5 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुग्राम में 5, फरीदाबाद में 2, करनाल में 1 और हिसार में 5 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: छह साल की उम्र, सामने हुईं पांच हत्याएं, रात भर लाशों संग लेटी रही मासूम
अब तक गुरुग्राम में 4944, फरीदाबाद में 3134, सोनीपत में 1094, रोहतक में 503, अंबाला में 309, पलवल में 298, भिवानी में 355, करनाल में 269, हिसार में 214, महेंद्रगढ़ में 211, झज्जर में 226, रेवाड़ी में 221, नूंह में 161, पानीपत में 152, कुरुक्षेत्र में 113, फतेहाबाद में 98, पंचकूला में 105, जींद में 100, सिरसा में 94, यमुनानगर में 95, कैथल में 78 व चरखी दादरी में 69 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 3267, फरीदाबाद में 1735, सोनीपत में 665, रोहतक में 405, अंबाला में 220, पलवल में 211, भिवानी में 107, करनाल में 162, हिसार में 120, महेंद्रगढ़ में 152, झज्जर में 143, रेवाड़ी में 82, नूंह में 139, पानीपत में 107, कुरुक्षेत्र में 78, फतेहाबाद में 78, पंचकूला में 50, जींद में 36, सिरसा में 76, यमुनानगर में 64, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 6 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।