हरियाणा में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 338 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। 470 मरीज ठीक होकर अपने घर भी गए। रिकवरी रेट बढ़कर 68.55 प्रतिशत हो गया है, जबकि संक्रमण की दर 5.63 प्रतिशत है।
कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 14548 हो गई है। इसमें से 9972 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में चार और मौतें हुई हैं। इसके बाद संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 236 हो गया है। 68 मरीज अभी भी गंभीर हालत में हैं। 44766 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है जबकि 5655 संदिग्ध लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
गुरुग्राम में 87, फरीदाबाद में 143, रोहतक में 28, पलवल में 7, करनाल में 20, हिसार में 4, महेंद्रगढ़ में 2, झज्जर में 8, रेवाड़ी में 39, नूंह में 1, पानीपत में 5, कुरुक्षेत्र में 8, पंचकूला में 1, जींद में 6, सिरसा में 3, यमुनानगर में 1 व कैथल में 11 नए मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में 1, फरीदाबाद में 2 और पलवल में 1 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।
अब तक गुरुग्राम में 5347, फरीदाबाद में 3733, सोनीपत में 1208, रोहतक में 573, अंबाला में 319, पलवल में 318, भिवानी में 415, करनाल में 311, हिसार में 232, महेंद्रगढ़ में 261, झज्जर में 261, रेवाड़ी में 296, नूंह में 192, पानीपत में 194, कुरुक्षेत्र में 125, फतेहाबाद में 115, पंचकूला में 112, जींद में 109, सिरसा में 108, यमुनानगर में 101, कैथल में 105 व चरखी दादरी में 78 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
गुरुग्राम में 3962, फरीदाबाद में 2401, सोनीपत में 773, रोहतक में 466, अंबाला में 292, पलवल में 234, भिवानी में 125, करनाल में 197, हिसार में 161, महेंद्रगढ़ में 173, झज्जर में 180, रेवाड़ी में 96, नूंह में 161, पानीपत में 111, कुरुक्षेत्र में 100, फतेहाबाद में 88, पंचकूला में 84, जींद में 75, सिरसा में 79, यमुनानगर में 80, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।