फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कुरुक्षेत्र, नूंह और रोहतक के डीसी बदले, कुल 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Fri, 21 Aug 2020 02:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में फेरबदल किया है। तीन जिलों के डीसी सहित कुल 12 आईएएस अफसर बदले गए हैं। आदेशानुसार शरणदीप कौर बराड़ कुरुक्षेत्र की नई डीसी होंगी। आईएएस धीरेंद्र को कुरुक्षेत्र से बदलकर नूंह जिले का डीसी लगाया गया है। रोहतक के डीसी आरएस वर्मा कोरोना संक्रमित होने पर कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। उनकी जगह मनोज कुमार प्रथम को डीसी रोहतक लगाया गया है। वह अभी तक निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस देवेंद्र सिंह को दक्षता विकास व आईटीआई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वी. उमाशंकर इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्राद्यौगिकी विभाग के प्रधान सचिव का कार्य भी देखेंगे। विजयेंद्र कुमार को दक्षता विकास व आईटीआई के स्थान पर सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है। 

अन्य विभाग वह पहले की तरह देखेंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक पंकज यादव को शहरी संपदा हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त जिम्मा मिला है। रेणु फुलिया को महिला एवं बाल विकास विभाग का महानिदेशक लगाया गया है। वह दो और विभाग भी संभालेंगी। 
विज्ञापन


अशोक मीणा रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सीईओ आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण होंगे। नूंह के डीसी पंकज एमडी हारट्रोन व सीईओ सूक्ष्म सिंचाई प्राधिकरण लगाए गए हैं। मनीराम शर्मा निदेशक सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण प्राधिकरण होंगे। ललित कुमार को खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग का आयुक्त लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें