फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला के सामने पार्टी विधायकों ने कृषि कानूनों को नकारा, दादा गौतम का बैठक से किनारा

Wed, 13 Jan 2021 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : @Dchautala
विज्ञापन

लंबे खिंचते किसान आंदोलन के बीच जजपा विधायक दल ने मंगलवार को ताजा हालात पर मंथन किया। नई दिल्ली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास पर हुई बैठक में अधिकांश जजपा विधायकों ने नए कृषि कानून सिरे से नकार दिए। नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम तो बैठक में ही नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जजपा के कुछ विधायक बैठक में मुखर रहे। उन्होंने सीधे कहा कि नए कानूनों से गठबंधन सरकार को नुकसान हो रहा है। इन्हें केंद्र सरकार आंख बंद कर निरस्त कर दे। किसान आंदोलन से राजनीतिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान नए कानूनों पर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। उनके गुस्से को सीएम व मंत्रियों के कार्यक्रम में साफ देखा जा चुका है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल के पास बने हेलीपैड को भी वे उखाड़ चुके हैं। सरकार वर्तमान में उपजे हालात को समझे और आंदोलन को जल्द खत्म कराए।

 उन्होंने दुष्यंत से कहा कि वे उनकी भावनाओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत करा दें। दुष्यंत ने विधायकों की बातों को गौर से सुना। उन्होंने कहा कि जजपा किसानों की पार्टी है। वह भी जल्द आंदोलन को खत्म कराने के पक्षधर हैं। विधायक दल की भावनाओं से सीएम मनोहर लाल व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराएंगे। बैठक में जजपा के शीर्ष नेता भी शामिल रहे। उन्होंने भी अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें