हरियाणा में झमाझम बारिश का दौर जारी।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में मानसून सक्रिय होने के बाद अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कई जिलों में तो सामान्य से 100 प्रतिशत से भी अधिक बारिश हुई है, वहीं कुछ जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, झज्जर जिले में सबसे अधिक औसत 162 एमएम के मुकाबले 419 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 158 प्रतिशत अधिक है। फतेहाबाद में 145 एमएम अधिक बारिश हुई है। अब तक जिले में 129 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन 318 एमएम बारिश हुई है।
कैथल में 135 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक 159 एमएम बारिश के मुकाबले 374 एमएम बारिश हुई है। वहीं हिसार में 264 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 146 से 81 प्रतिशत से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। 2 अगस्त को भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के कारण यमुना में पानी छोड़ने से जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को सोनीपत से गुजर रही यमुना नदी में करीब 70 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया है। वहीं अब हथिनीकुंड बैराज से 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है।
यहां औसत से अधिक बारिश
जिला अब तक बारिश सामान्य प्रतिशत अधिक
चरखीदादरी 260 186 40
भिवानी 149 140 7
गुरुग्राम 382 216 77
जींद 339 177 92
करनाल 455 250 82
कुरुक्षेत्र 372 246 51
महेंद्रगढ़ 312 197 58
नूंह 282 195 44
पलवल 240 167 43
पानीपत 332 216 54
रेवाड़ी 332 183 81
रोहतक 266 226 18
सिरसा 153 111 38
सोनीपत 407 227 79
यमुनानगर 416 393 6
हरियाणा मानसून मीटर
औसत बारिश - 294.6 एमएम
सामान्य बारिश - 199.3 एमएम
एक जून से 30 जुलाई तक की बारिश
60 दिन में 48 फीसदी अधिक बारिश
नोट - प्रदेश में मानसून सीजन में 438.6 एमएम औसत बारिश होती है।