फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद तेज, ऐसे तय होगी परफॉर्मेंस

Wed, 20 Jul 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। परफॉर्मेंस तय करने के लिए मापदंड अपनाए जा रहे हैं। उनके आधार पर ही बदलाव किए जाएंगे। दरअसल, हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने बुधवार को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन फीडबैक लिया है। अचानक हरियाणा दौरे पर आए जैन ने मंत्रियों से उनके विभागों के कामकाज के बारे में पूछा और अब तक के कार्यकाल में विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन


केंद्र की योजनाओं को हरियाणा में लागू करने में किस मंत्री के विभाग ने कितनी दिलचस्पी दिखाई है। यह भी कामकाज की समीक्षा का पैमाना बना है। अब यह रिपोर्ट डॉ. जैन के माध्यम से आलाकमान तक पहुंचेगी। सूत्रों के मुताबिक संघ के वरिष्ठ नेताओं ने राय दी थी कि मानसून सत्र के बाद ही जो फेरबदल करनी है वह कर दी जाए, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने एक नवंबर के बाद फेरबदल किए जाने को तरजीह दी है, जिसके बाद कभी भी फेरबदल की जा सकती है।

केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ ही अन्य भाजपा शासित राज्यों में फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। इस कड़ी में दो राज्यों में फेरबदल हो चुकी है। हरियाणा में फेरबदल की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात के लिए समय मांगा हुआ है।
विज्ञापन


दो राज्य मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
सत्ता के गलियारों में पिछले कई दिनों से चर्चा जोरों पर है कि हरियाणा में बहुत जल्द कुछ कैबिनेट मंत्रियों को सरकार से बदलकर संगठन में जोड़ा जाएगा। जबकि दो राज्य मंत्रियों की छुट्टी कर दी जाएगी। ऐसे में संगठन से जुड़े कुछ लोगों को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें