फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने दोगुना किया आशा वर्कर्स का मानदेय

Tue, 02 Aug 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
Rupee shimla
विज्ञापन
लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी का इंतजार कर रही आशा वर्कर के मानदेय को हरियाणा सरकार ने दोगुना कर दिया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। इसके लिए 41.73 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यापक प्रोत्साहन पैकेज के तहत आशा वर्कर्स को प्रोत्साहित करने के लिए यह अनुमोदित किया है। उन्होंने बताया कि चार मई 2016 से पहले आशा वर्कर्स को 500 रुपये का फिक्सड मासिक मानदेय मिलता था, लेकिन हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

विज ने बताया कि प्रत्येक आशा वर्कर्स को एनएचएम के तहत मासिक मानदेय में 50 प्रतिशत अतिरिक्त दिया जाएगा, जो कि अधिकतम 1500 रुपये तक रहेगा। इससे प्रदेश की 19281 आशा वर्कर्स को लाभ मिलेगा और इसके  अलावा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ताओं को भी अतिरिक्त मानदेय देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें