फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पर काउंसिल का छापा, मीडिया को रोका

Wed, 29 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल।
विज्ञापन
टीम को यहां कई खामियां मिलीं, कॉलेज प्रशासन को खासी लताड़ लगाई गई है।
विज्ञापन
करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह जब हरियाणा मेडिकल काउंसिल की टीम ने छापा मारा तो डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


टीम को यहां कई खामियां मिलीं, कॉलेज प्रशासन को खासी लताड़ लगाई गई है। जांच करने आई टीम मेडिसन विभाग की थी, जिसने पौने 3 घंटे डिस्पेंसरी से लेकर वार्ड तक में छानबीन की।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे पीजीआई के मेडिसन विभाग के डॉ. नित्यानंद व अन्य चार पर आधारित मेडिकल काउंसिल की टीम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने कॉलेज में स्थित ट्रॉमा सेंटर, वार्ड, डिस्पेंसरी, स्टेट लैब समेत कई अन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान दवाइयों, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने पाया कि मेडिकल कॉलेज में कई तरह की खामियां हैं। कॉलेज का स्टाफ यहां मौजूद बेड की संख्या कुछ बता रहा था, जबकि टीम को करीब 50 बेड कम मिले। करीब पौने 3 घंटे चली खोजबीन के बाद टीम ने मेडिकल कॉलेज के प्रशासन को इन खामियों को अविलंब दूर करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया के साथ भी बदसलूकी की गई। सुरक्षा गार्ड और निदेशक ने कवरेज करने से रोका। इतना ही नहीं रेड करने वालों ने भी मीडिया से बात नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें