केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। इसके साथ ही लॉकडाउन का तीसरा चरण चार मई से शुरु होगा और 17 मई तक जारी रहेगा। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हरियाणा के दो जिलों को रेड जोन में शामिल किया है। हरियाणा में अब दो जिले रेड, 18 ऑरेंज और दो ग्रीन जोन में है। आइए जानते हैं आपका जिला किस जोन में है...
रेड जोन में
हरियाणा में सिर्फ फरीदाबाद और सोनीपत को ही रेज जोन में शामिल किया गया है।
ऑरेंज जोन
ऑरेंज जोन में पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, चरखी दादरी, पंचकूला, भिवानी व हिसार शामिल हैं।
ग्रीन जोन
हरियाणा में दो जिले महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी सबसे सुरक्षित हैं। यहां कोरोना का प्रभाव नहीं है। दोनों जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।