फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

Sat, 02 Aug 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में केंद्रीय चुनाव आयोग त्योहारों से पहले चुनाव करवाने के मूड में है। अक्तूबर में लगातार त्योहार होने के कारण सितंबर के अंत तक चुनाव होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


इस लिहाज से 15 अगस्त के करीब आदर्श आचार संहिता लग सकती है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस संबंध में संकेत दिए।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि आयोग ने महाराष्ट्र झारखंड और हरियाणा का दौरा कर राज्य निवार्चन आयोग से रिपोर्ट प्राप्त कर ली है। चुनाव की तिथि पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

आयोग जिस दिन चुनाव की घोषणा करेगा, उसी समय से हरियाणा में आचार संहिता लागू हो जाएगी। यह तय होना अभी बाकी है कि राज्य में चुनाव एक ही बार में करवाया जाएगा या फिर विभिन्न चरणों में।
विज्ञापन
Trending Videos

महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू में भी होने हैं चुनाव

संपत ने बताया कि हरियाणा के साथ महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कशमीर में भी चुनाव होने हैं। यह चुनाव साथ ही होंगे या अलग-अलग समय पर यह बाद में तय किया जाएगा। सितंबर में झारखंड में मानसून है, हरियाणा में मानसून की ऐसी स्थिति नहीं है। संपत ने कहा कि हरियाणा में वोटर आईडी कार्ड सभी वोटरों के बन चुके है। 31 जुलाई को मतदाता सूचियां पुनर्निरीक्षण के लिए प्रकाशित कर दी गई हैं।

इसलिए हो सकते हैं सितंबर में चुनाव:
अक्तूबर माह में त्योहार अधिक होने के कारण आयोग को तिथि तय करने में परेशानी हो रही है। राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 24 अक्तूबर को पूरा हो रहा है। 24 अक्तूबर से पहले नई विधानसभा का गठन होना है। साथ ही कम से कम 42 से 45 दिन का समय आयोग को चुनाव करवाने के लिए चाहिए।

अनुमति के लिए होगा सिंगल विंडो सिस्टम
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद आयोग ने निर्णय लिया है कि प्रचार संबंधी अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा। इसमें होर्डिंग, प्ले ग्रांउंड, रैली ग्राउंड, लाउड स्पीकर आदि की अनुमति ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दी जाएगी। किसी राजनीतिक दल को इसमें अलग से लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन तक होगा पंजीकरण

नामांकन के अंतिम दिन तक मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। बशर्ते आवेदक ने नामांकन से दस दिन पहले तक आवेदन किया हो। राज्य निर्वाचन आयोग ऐसे आवेदकों के सभी तथ्य जांच कर उन्हें पंजीकृत कर सकेंगे।

जिला स्तर पर मानीटर की जाएंगी पेड न्यूज
चुनाव आयोग पेड न्यूज के ऊपर पूरी नजर रखेगा। जिला स्तर पर अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। यदि यह साबित होगा कि मीडिया में पेड न्यूज आई हैं, तो उसकी शिकायत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से की जाएगी। साथ ही प्रत्याशी के चुनाव खर्च में यह खर्चा जोड़ा जाएगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार 1,62,60,139 मतदाता भाग लेंगे। इनमें से 74,81,851 महिला और 87,78,288 पुरुष मतदाता हैं। इनमें से 87,08,830 सामान्य पुरुष मतदाता और 74,49,287 सामान्य महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार 69458 सर्विस पुरुष मतदाता और 32564 महिला सर्विस मतदाता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें